आगरालीक्स…आगरा में अप्सा के स्कूल बैंड कॉम्पटीशन में छाए बच्चे. आरडी बर्मन के गीत और संगीत की दी सजीव प्रस्तुतियां. रॉक, जैज और डिस्को के गानों पर झूमे दर्शन. ये स्कूल बने विजेता
एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के तत्वाधान में अन्तर स्कूल स्कूल बैंड प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आगरा पब्लिक स्कूल, अरतोनी में किया गया। इसमे आगरा के सभी प्रमुख स्कूलों ने हिस्सा लिया तथा स्कूल बैंड प्रतियोगिता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की श्रृंखला में सबसे पहले आगरा पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। बैंड प्रतियोगिता की थीम आर. डी. बर्मन के गीत और संगीत पर आधारित थी। विभिन्न स्कूलों के बैंड ने आर. डी. बर्मन के गीत और संगीत की संजीव प्रस्तुति दी। जिससे दर्शकों ने रॉक, जैज़ और डिस्को पर आधारित गानों का भरपूर लुत्फ़ उठाया। दर्शकों ने अपरोक्त प्रस्तुतियों की अत्यंत सराहाना की और भरपूर आनंद लिया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एपीजीआई चेयरमैन महेशचंद शर्मा ने दीप प्रज्जवलित के साथ की. इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में एपीजीआई के सचिव अनिकेत शर्मा, उपाध्यक्ष एपीजीआई अभिनव शर्मा, अप्सा सेक्रेटरी गिरधर शर्मा, सेंट सीएफ एंड्रयूज स्कूल के एमडी प्रांजल शर्मा, सेंट एंड्रयूज प्रीमियर सेकेंडरी स्कूल के एमडी शिवंजल शर्मा, सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल के एमडी ओशिन शर्मा, फार्मेसी कॉलेज की डायरेक्टर लक्ष्मी त्रिपाठी, मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के डायेरक्टर डॉ. शेखर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ये स्कूल बने विजेता
कार्यक्रम का सफल संचालन एकता वर्मा व तरुण शाहबजाज ने किया। निर्णायक मंडल में कृष्ण कांत शुक्ला, आकाश और दीक्षा शर्मा रही। प्रतियोगिता में ने प्रथम स्थान पर टाई रहा। प्रथम स्थान प्राप्त किया सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, कर्मयोगी रोड, कमला नगर, आगरा एवम् सेंट सीएफ एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, पीली पोखर, आगरा ने। प्रील्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग, आगरा ने दूसरा व ऑल सेंट्स स्कूल, शमशाबाद रोड, आगरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, बरोली अहीर, आगरा एवम् बी.डी. कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्रीपुरम, आगरा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अन्त में स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन में छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित चौधरी, रिचा चौधरी, अमित तिवारी, बबिता ओझा, राहुल दीप, राम मोहन अग्रवाल, मोहित नंद शर्मा, दिव्या छोंकर, निशा रानी, ईशा अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा.