Sunday , 8 November 2026
Home agraleaks Janakpuri Agra 2026 Live: A surge of devotion swept through as Ram and Sita appeared at Janak Mahal
agraleaksबिगलीक्स

Janakpuri Agra 2026 Live: A surge of devotion swept through as Ram and Sita appeared at Janak Mahal

260

आगरालीक्स…जनकमहल में राम—सीता ने दिए दर्शन तो उमड़ा श्रद्धा का सैलाब. जनकपुरी में देव सुमन बरसने जैसा दृश्य. चारों भाइयों संग विराजे रघुनंदन, सूर्य तिलक से दमका दिव्य स्वरूप

बुधवार की शाम भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी महोत्सव में भक्ति का ऐसा अद्भुत दृश्य साकार हुआ, मानो सूर्यवंश के तिलक प्रभु श्रीराम के मिथिला आगमन के साथ ही जनकपुरी में ऐसा सूर्य उदित हो गया हो, जिसका कभी अस्त नहीं होता। चारों ओर प्रकाश, मंच पर प्रभु श्रीराम का दिव्य स्वरूप, माता सीता की अलौकिक छवि और लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न के साथ रघुनंदन का विराजना… पूरा वातावरण मानो त्रेता युग की उसी मिथिला में बदल गया, जहां जनकनंदिनी सीता अपने राम की प्रतीक्षा कर रही थीं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी की भावपूर्ण पंक्तियां “देखो अपने रामलला मिथिला आए हैं, हमारे राम आ गए हैं…” जैसे ही जनक मंच से गूंजीं, श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। ऐसा लगा मानो अंबर से देव सुमन बरस रहे हों और मिथिला के कण-कण में राम के आगमन का उत्सव उतर आया हो। प्रभु श्रीराम सूर्य तिलक से सुसज्जित दिव्य मुकुट और मनोहारी श्रृंगार में चारों भाइयों के साथ मंच पर विराजे तो श्रद्धालुओं की आंखें उनके दर्शन से तृप्त होने का नाम नहीं ले रही थीं। जिस सूर्यवंश में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने जन्म लिया, उसी सूर्यवंश के तिलक का प्रकाश उस शाम पूरी मिथिला को आलोकित करता प्रतीत हुआ।

राजा जनक के आंगन में हुआ राम का भव्य स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी, मधु बघेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव और स्वागत अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं माता सीता के स्वरूपों का मंच पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद राजा जनक अशोक कुमार गोयल और रानी सुनैना लता गोयल के साथ जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव और अनीता यादव ने प्रभु श्रीराम सहित सभी स्वरूपों की विधिवत आरती उतारी। आरती की लौ और प्रभु श्रीराम के दिव्य मुखमंडल का प्रकाश जैसे एकाकार हो गया। पूरा जनक मंच “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर प्रभु के दर्शन किए और स्वयं को धन्य महसूस किया।

नेपाल के जनकपुर की स्मृतियां हुईं जीवंत
भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी महोत्सव का पूरा परिसर नेपाल के जनकपुर की स्मृतियों को जीवंत कर रहा था। भव्य जनक मंच को महलनुमा स्वरूप दिया गया था। विशाल शंकर द्वार से प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं का स्वागत राममय वातावरण में हो रहा था। चारों ओर विद्युत सज्जा ऐसी थी कि मानो मिथिला के आकाश में दीपों का सूर्य उतर आया हो। सड़कों के किनारे श्रीरामचरितमानस की चौपाइयां लिखी गई थीं। विभिन्न झांकियों में रामायण के प्रसंगों को जीवंत किया गया था। चौपाइयों, झांकियों, भजनों और प्रकाश सज्जा ने पूरे परिसर को रामकथा के जीवंत मंच में परिवर्तित कर दिया।

एक ओर जनक मंच पर राम, दूसरी ओर सांस्कृतिक मंच पर कला की गंगा
जनकपुरी महोत्सव में जहां एक ओर जनक मंच पर प्रभु श्रीराम, माता सीता और चारों भाइयों के दिव्य स्वरूपों के दर्शन हो रहे थे, वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक मंच पर भारतीय कला और संस्कृति की मनोहारी प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित कर रही थीं। सांस्कृतिक मंच पर ‘इंडिया गॉट टैलेंट’ की विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं विशेष गणेश वंदना की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिरस से भर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। इस तरह एक ओर राममय मिथिला थी तो दूसरी ओर भारतीय संस्कृति और कला की प्रस्तुति—पूरा जनकपुरी परिसर धर्म, भक्ति, संस्कृति और उत्सव के अद्भुत संगम में बदल गया।

दशरथ-कौशल्या के साथ मंच पर विराजे राम के चारों भाई
जनक मंच पर प्रभु श्रीराम अपने अनुज लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ विराजमान हुए। उनके साथ माता सीता का स्वरूप भी मंच पर उपस्थित रहा। राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल और रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल भी मंच पर विराजित थीं। प्रभु श्रीराम के मस्तक पर सुसज्जित सूर्य तिलक और दिव्य मुकुट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सूर्यवंश के तिलक स्वयं राम के रूप में मिथिला की धरती पर आकर जनकपुर को अपने तेज से प्रकाशित कर रहे हैं।

रुचि चतुर्वेदी की पंक्तियों में साकार हुई राम के आगमन की अनुभूति
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने अपनी भावपूर्ण काव्य प्रस्तुति से राम के मिथिला आगमन की अनुभूति को शब्द दिए। उनकी पंक्तियों में भक्ति, वात्सल्य और राम-सीता मिलन की प्रतीक्षा का भाव दिखाई दिया।
“देखो अपने रामलला मिथिला आए हैं, हमारे राम आ गए हैं…” की गूंज ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंच संचालन डॉ. रुचि चतुर्वेदी और दीपक जैन ने किया।

देव सुमन बरसने जैसा था दृश्य
जनकपुरी की सड़कों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रोशनी से नहाया परिसर, रामचरितमानस की चौपाइयां, रामायण प्रसंगों की झांकियां और मंच पर विराजमान प्रभु श्रीराम का दिव्य स्वरूप—हर दृश्य भक्ति की अलग कहानी कह रहा था। ऐसा लग रहा था मानो देवताओं ने आकाश से पुष्पों की वर्षा कर दी हो, सूर्य ने अपनी सारी आभा मिथिला को समर्पित कर दी हो और जनकपुरी के कण-कण में केवल एक ही स्वर गूंज रहा हो—“राम आ गए हैं।”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 8th November 2026

आगरालीक्स आगरा का 8 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ अयोध्या के वैभव...

बिगलीक्स

Tragic incident: A young man riding a scooter from his office to his home in Agra has died in an accident…#agranews

आगरालीक्स….दुखद घटना. आफिस से घर आगरा आ रहे स्कूटी सवार युवक की...

error: Content is protected !!