मथुरालीक्स…विराट कोहली बोले—प्रेमानंद महाराज के प्रति मेरी आस्था श्रद्धा का प्रतीक. उनसे मेरा व्यक्तिगत आध्यात्मिक जुड़ाव…पांच करोड़ रुपये में दर्शन का आरोप पूरी तरह से गलत और निराधार…
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है जिसमें फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के पांच करोड़ में दर्शन करने के दावों का खंडन किया गया है. विराट कोहली की ओर से आए इस बयान में कहा गया है कि संत प्रेमानंद महाराज से मिलने की वजह आस्था है. प्रेमानंद महाराज के प्रति मेरी आस्था श्रद्धा का प्रतीक है और उनेस मेरा व्यक्तिगत आध्यात्मिक जुड़ाव है. वह महाराज में गहरी आस्था रखते हैं. प्रवक्ता ने स्पष्ट रूप से कहा है कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के संबंध में जो भी बातें कही हैं वह तथ्यात्मक रूप से भी गलत हैं. उन्होंने इन सभी दावों को असत्य करार दिया है. बयान में जोर देकर कहा गया है कि विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन केवल अपनी गहरी आस्था के कारण करते हैं. प्रवक्ता की ओर से मीडिया से भी अपील की गई कि ऐसी किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से पहले उसकी पूरी तहर से जांच की जाए. मीडिया को तथ्यों का सत्यापन करना चाहिए. ऐसी निराधार बातों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए.
