आगरालीक्स… आगरा में जीएसटी से लेकर काला धन और कारपोरेट कल्चर पर स्टैंड अप कॉमेडिसन निशांत तंवर ने आगरा बिजनेस फोरम के युवा कारोबारियों को खूब गुदगुदाया। रविवार को एक होटल में फोरम की सोशल मीटिंग आयोजित की गई। स्टैंड अप कॉमेडिसन निशांत तंवर ने जीएसटी, काला धन, डीमॉनेटाइजेशन यानी नोटबंदी से लेकर भ्रष्टाचार को लेकर कॉमेडी की। पापा का डर और मिडिल क्लास परिवार के उदाहरण देख खूब हंसाया, कार्यक्रम में संस्थापक राहुल जैन, तरुण अग्रवाल, रोहित जैन, दीपक राघव, दीपेंद्र मोहन, सनी मांगलिक, रजत अस्थाना आदि मौजूद रहे।