Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Janmashtami 2022: Devotees will be able to see the Kans jail for the first time in Shri Krishna Janmabhoomi, know the route diversion in news…
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्समथुरा

Janmashtami 2022: Devotees will be able to see the Kans jail for the first time in Shri Krishna Janmabhoomi, know the route diversion in news…

513

आगरालीक्स…मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि में जन्माष्टमी पर पहली बार श्रद्धालु देख सकेंगे कारागार. द्वापरकाल का होगा अहसास…लेकिन रूट का भी ध्यान रखिए..जन्मभूमि जाने वाले ये रास्ते हैं डायवर्ट

मथुरा में इस बार जन्माष्टमी को श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास बनाया जा रहा है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि और वृंदावन में 19 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. इसको लेकर हर ओर उत्साह है. भगवान के जन्म को खास बनाने के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहली बार ऐसा काम होने जा रहा है जो कि आपको द्वापरकाल का अहसास कराएगा. अगर आप जन्माष्टमी पर जन्मभूमि जाना चाह रहे हैं तो ये आपके लिए सुखद अनुभूति देगा.

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु मथुरा आते हैं. इनके लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्था ने पहली बार जन्मस्थान परिसर में गर्भ गृह को कंस के कारागार का स्वरूप देने की तैयारी की है. गर्भगृह के बाहरी क्षेत्र को इस तरह सजाया जा रहा है कि दर्शन को पहुंचने वाले भक्त खुद को कारागार में महसूस करेंगे. इसके लिए गर्भगृह मंदिर मार्ग में रात का अंधेरा और पहरेदारों की मौजूदगी भी रहेगी. जिससे कि इसके दर्शन करने वाले लोगों को द्वापरकाल का अहसास हो. गर्भगृह में ईदगाह की ओर बने दरवाजे को भी खासतौर पर प्रदर्शित किया जाएगा.

Image

रूट डायवर्जन जारी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मथुरा में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए मथुरा-वृंदावन में 18 अगस्त की सुबह 8 बजे से 20 अगस्त की दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है. शहर के अंदर के क्षेत्र में दो पहिया वाहन और ई रिक्शा भीप्रवेश नहीं कर सकेंगे.
ये है रूट डायवर्जन
दिल्ली व हरियाणा से एनएच 19 से आने वाले भारी वाहन जिन्हें वृंदावन होकर यमुना एक्सप्रेस वे पर जाना है, वह टाउनशिप तिराहे से गोकुल बैराज होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे को जाएंगे.
टाउनशिप तिराहा व थाना हाईवे के सामने से मथुरा शहर होते हुए लक्ष्मी नगर को जाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक, बस टाउनशिप होते हुए गोकुल बैराज से लक्ष्मी नगर जाएंगे.

शहर के अंदर ये होगी व्यवस्था
भूतेश्वर से डींग गेट होते हुए वृंदावन जाने वाले सभी छोटे बड़े वाहन गोवर्धन चौराहा से गोकुल रेस्टोरेंट, मसानी चौराहा होते हुए जाएंगे और वापस आएंगे.
भरतपुर गेट से डींग गेट मसानी की ओर जाने वाले वाहन चौक बाजार से चौकी लाल दरवाजा होकर जाएंगे.
टैंक चौराहा से स्टेट बैंक चौराहा होकर गोवर्धन जाने वाले वाहन टाउनशिप तिराहा से एनएच 19 होते हुए गोवर्धन चौराहा जाएंगे.

Image
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura News: Virat Kohli and Anushka Sharma visited Vrindavan and sought the blessings of Premanand Maharaj…#mathura

मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन आए. प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!