Thursday , 4 June 2026
Home अध्यात्म Janmashtami 2022: Know the ‘Shubh Muhurt ‘ of Janmashtami from astrologer Ashima Sharma…#agranews
अध्यात्मआगराटॉप न्यूज़

Janmashtami 2022: Know the ‘Shubh Muhurt ‘ of Janmashtami from astrologer Ashima Sharma…#agranews

154

आगरालीक्स…जन्माष्टमी 18 अगस्त को या 19 अगस्त को…ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा से जानिए शुभ मुहूर्त. मथुरा-वृंदावन में इस दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी…

लीलाधर श्रीकृष्ण का जन्म देश भर में धूमधाम से जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। कई जगह पर रक्षाबंधन के आठवें दिन जन्माष्टमी मनाई जाती है। भाद्रपद महीना चल रहा है, इसी महीने में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में मामा कंस की जेल में रात के समय हुआ था, काली घटाएं छाई हुई थी घनघोर बारिश हो रही थी। कंस से अपने बेटे श्रीकृष्ण की जान बचाने के लिए वासुदेव बारिश में श्रीकृष्ण को लेकर नंदगांव गए थे।

ज्येातिषाचार्य आशिमा शर्मा

18 को जन्माष्टमी और 19 को भी
ज्येातिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार इस साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त को रात नौ बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 19 अगस्त को रात 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। इसी बीच जन्माष्टमी मनाई जानी है, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रात 12 बजे के बाद हुआ था इसलिए जन्माष्टमी वैसे तो 18 अगस्त को मनाई जानी चाहिए। मगर, 18 अगस्त को सूर्योदय के साथ अष्टमी तिथि नहीं है, हिंदू धर्म में सूर्योदय के समय जो तिथि होती है उसे पूरे दिन माना जाता है। इस लिहाज से जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाई जानी चाहिए। ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार हमारा आगरा ब्रज क्षेत्र में आता है और भगवान श्रीकृष्ण का जन्मस्थान मथुरा और वृंदावन में भी इस बार जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाई जा रही है। ऐसे में लोगों के लिए इसी दिन जन्माष्टमी बनाना शुभ रहेगा।

ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा का कहना है कि पहले गृहस्थ और साधु-संत अलग-अलग दिन जन्माष्टमी मनाते थे, लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्र कृष्ण पक्ष अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। ऐसे में इस बार 19 अगस्त यानी शुक्रवार को दो साल बाद जन्माष्टमी कृतिका नक्षत्र में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोहिणी नक्षत्र का संबंध चंद्रमा से होता है, वहीं कृतिका नक्षत्र का संबंध सूर्य से होता है। कृतिका नक्षत्र शासन सत्ता से जुड़ा होता है। जन्माष्टमी पर ध्रुव योग के साथ जयद योग का युग्म संयोग बन रहा है।

जन्माष्टमी के लिए शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त 18 अगस्त को 12 बजकर पांच मिनट से लेकर 12 बजकर 56 मिनट तक
ध्रुव योग 18 अगस्त को शाम आठ बजकर 41 मिनट से लेकर 19 अगस्त को शाम आठ बजकर 59 मिनट तक

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 04 June 2026

आगरालीक्स…गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

error: Content is protected !!