आगरालीक्स …आगरा में आज मनाई जा रही जन्माष्टमी, शुभ मुहूर्त और कैसे करें पूजा। सजाई जा रही झांकी, मोगरा का फूल 1000 रुपये के पार।
आगरा में जन्माष्टमी पर आज आयोजन होंगे, इसके लिए सुबह से ही तैयारी चल रही है। सबसे ज्यादा बिक्री फूलों की हुई, गेंदा से लेकर मोगरा फूल की मांग बढ़ने से रेट भी बढ़ गए हैं। मोगरा का फूल एक हजार रुपये के पार पहुंच गया। गुलाब 250 रुपये किलो और गेंद्रा 120 रुपये किलो तक बिका।
रात 12.03 बजे से 12.45 बजे तक शुभ मुहूर्त
जन्माष्टमी पर आज रात 12.03 बजे से 12.45 बजे तक शुभ मुहूर्त है। खीरे से कान्हा का जन्म होता है, शंख की धुनि के बाद कान्हा घर घर जन्म लेते हैं।