आगरालीक्स.. आगरा में अनलॉक 4 में जेईई मेंस की परीक्षा हुई, पहले दिन परीक्षा में 45 फीसद छात्र अनुपस्थित रहे, छह सितंबर तक आगरा के चार सेंटरों पर दो पालियों में जेईई मेंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
एग्जाम कॉर्डिनेटर एसएस मिश्रा ने मीडिया को बताया कि जेईई मेंस की परीक्षा एक से छह सितंबर तक चार सेंटरों पर होगी, पहले दिन आइबीजेड कुबेरपुर पर परीक्षा हुई। बैचरल आफ आर्किटेक्ट (बीआर्क) के लिए पहली पाली में 211 में से 118 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 229 में 123 परीक्षार्थी। कुल 440 में से 241 छात्र शामिल हुए, 45 फीसद छात्र अनुपस्थित रहे।
दो अगस्त को चार केंद्रों पर 700 छात्र देंगे परीक्षा
बुधवार से परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए आइबीजेड कुबेरपुर से साथ आइबीजेड सिकंदरा, आइबीजेड तेहरा के साथ इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित आरकेजीएम इंस्टीट्यूट पर परीक्षा होगी। चारों केंद्रों पर 700 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।