आगरालीक्स ….जेईई मेन 2023 की परीक्षा 24 जनवरी से शुरू हो रही हैं, एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।

जेईई मेन सेशन प्रथम 2023 की परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू हो रही हैं और 31 जनवरी तक परीक्षाएं होंगी। जबकि रिजवर्ड एग्जाम की तिथि एक दो और तीन फरवरी रखी गई है। जेईई मेन की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
अप्रैल में सेशन 2 की परीक्षा
जेईई मेन 2023 सेशन 2 की परीक्षा अप्रैल में होंगी। छह, आठ, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को जेईई मेन 2023 की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का समय सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक
दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम छह बजे तक