आगरालीक्स …..आगरा में शीतलहर चल रही है, गलन भरी सर्दी से लोगों का बुरा हाल है, स्कूल भी आज से खुल रहे हैं। जानें कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में सोमवार सुबह से शीतलहर चल रही है, बादल नहीं छाए हैं और सर्दी भी बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कि आज दोपहर में धूप निकलेगी, इसके साथ ही शीतलहर भी चलेगी। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच सकता है।
21 जनवरी तक शीतलहर का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 21 जनवरी तक शीतलहर चलेगी और तापमान में भी कमी आएगी, न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री के बीच ही रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
17-Jan 3.0 15.0 Cold Wave
18-Jan 4.0 15.0 Cold Wave
19-Jan 5.0 16.0 Cold Wave
20-Jan 6.0 17.0 Cold Wave
21-Jan 7.0 18.0 Cold Wave