आगरालीक्स आगरा में जेईर्इ् मेंस में फिजिक्स के सवालों को देख छात्रों का पसीना छूट गया, मैथ और केमिस्ट्री का पेपर सामान्य था। जेईई एडवांस के लिए सामान्य वर्ग में 100 और आरक्षित श्रेणी में 50 कट आॅफ रह सकती है
रविवार को आगरा में देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई मेंस आयोजित की जाएगी। आगरा में सुबह और शाम की पाली में 10578 परीक्षाथियों को शामिल होना था। इस बार सख्ती की गई है, जेईई मेंस के सिटी कॉओर्डिनेटर रामानंद चौहान ने बताया कि छात्र को प्रवेश पत्र और आईडी प्रूफ के अलावा पेन भी परीक्षार्थियों को साथ लेकर नहीं जाना है।
मैथ और केमिस्ट्री का पेपर सामान्य था, जबकि फिजिक्स का पेपर टफ था, जेईई एडवांस के लिए सामान्य वर्ग में 100 और आरक्षित श्रेणी में 50 कट आॅफ रह सकती है।
जय वर्मा, निदेशक हॉरिजन क्लासेज
बलूनी क्लासेज के डॉ ललितेश यादव ने बताया कि जेईई मेंस के बाद छात्रों को जेईई एडवांस देना होगा, पेपर सामान्य था, लेकिन कुछ सवाल उलझे हुए थे।
डॉ ललितेश यादव, बलूनी क्लासेज
सुबह की पाली में परीक्षा
आॅल सेंटस, केवी वन, केवी टू व केवी थ्री, भारतीय विद्यापीठ, शिवालिक कैम्ब्रिज, शिवालिक पब्लिक, होली पब्लिक स्कूल, डॉ मारिया, सेंट क्लेयर्स, सिंपकिंस, सरस्वती विद्या मंदिर, डीपीएस, मिल्टन पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल और सेंट एंड्रूज में परीक्षा होगी
शाम की पाली में परीक्षा
केवी वन, केवी थ्री और आॅल सेंटस
Leave a comment