आगरालीक्स आगरा में शराब के ठेकों के खिलाफ बडा आंदोलन शुरू हो गया है, कई जगह महिला और बच्चों लाठी-डंडे लेकर शराब के ठेकों पर जमकर हंगामा किया, ठेका संचालकों को दौडा दिया और पथराव किया। लोगों ने धार्मिक स्थलों के समीप दुकानें खोलने का विरोध किया और होर्डिग्स व बैनर में आग लगा दी। यमुनापार क्षेत्र के लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। बल्केश्वर के लोहिया नगर में महिलाओं ने देसी शराब के ठेके का बैनर उखाड़ लिया।
केंद्र व राज्य के हाइवे किनारे की शराब की दुकानें शिफ्ट हो रही हैं। यह दुकानें आबादी वाले क्षेत्रों में खुल रही हैं। इसका लोग विरोध कर रहे हैं। शनिवार को नरायच में देसी शराब का ठेका खुलने पर बड़ी संख्या में महिलाएं लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और जाम लगा दिया। कटरा वजीर खां क्षेत्र में महिलाओं ने एं दुकान के होर्डिग व बैनर को आग लगा दी। कमलानगर क्षेत्र में दुकान खुलने से नाराज लोगों ने हंगामा कर रोड जाम कर दिया। ईदगाह में अंग्रेजी शराब, पृथ्वीनाथ रेलवे फाटक में देसी शराब की दुकानों का विरोध किया। ताजगंज में महिला और बच्चों ने शराब के ठेके पर पथराव किया। लोहिया नगर बल्केश्वर में लोगों ने होर्डिग्स को उखाड़ फेंका। ताजगंज, शमसाबाद रोड, ग्वालियर रोड सहित अन्य क्षेत्रों में दिनभर हंगामे होता रहा। फतेहाबाद के बाह रोड स्थित भगवान देवी कन्या विद्यालय के पास ठेका खुलने से नाराज लोगों ने ठेकेदार व कर्मचारियों को घेर लिया। रुनकता क्षेत्र में मॉडल शॉप खुलने पर हंगामा हुआ। एसपी सिटी सुशील घुले का कहना है कि किसी को अराजकता नहीं फैलाने दी जाएगी। तोड़फोड़ और मारपीट करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है, जिससे कार्रवाई की जा सके।
Leave a comment