
शनिवार को मलपुरा के इटोरा में प्रवीण कुमार का ज्वैलरी का शोरूम है। वे रात को शोरूम से अपने घर जा रहे थे। उनके साथ में बैग था, बैग में डेढ लाख कैश, दस किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के आभूषण थे। अपाचे सवार बदमाशों ने प्रवीण कुमार को दबोच लिया, उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर बैग छीन लिया। उनके विरोध करने पर धक्का मारकर पफरार हो गए। लूट से दहशत में आए प्रवीश कुमार चीखते चिल्लाते रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी, लेकिन तब तक बदमाश पफरार हो चुके थे।
चंद मिनट में लूट
शहर में बाइकर्स गैंग ने एक और लूट की घटना को अंजाम दिया है, अपाचे सवार बदमाशों ने प्रवीण कुमार से चंद मिनट में लूट कर ली, वे शोरूम से ही पीछे लगे थे। सुनसान इलाके में प्रवीण कुमार को रोककर बैग लूट कर फरार हो गए।
Leave a comment