आगरालीक्स……, आगरा किरावली में सर्राफ की गोली मारकर हत्या करने के बाद सोने के जेवरात के बैग को छीनकर बदमाश पफरार हो गए। आगरा के किरावली में रविवार रात को सर्रापफ सुरेश चंद्र वर्मा अपने दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, इसी बीच बदमाशों ने हमला बोल दिया। उनके छाती में गोली लगने पर वे वहीं गिर गए, स्थानीय लोग पहुंचते तब तक बदमाश फरार हो गए। परिजन उन्हें किरावली स्थित सीएचसी पर लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों के न होने पर लोगों ने हंगामा किया। यहां से उन्हें एसएन इमरजेंसी लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी, इसके बाद वे पुष्पांजलि हॉस्पिटल लेकर गए। सर्राफा की मौत से पुलिस में हडकंप मचा हुआ है।
Leave a comment