
आगरालीक्स…… आगरा पुलिस पर रविवार की रात को हमला बोल दिया, एक सब इंस्पेक्टर के गोली लगी है, एक पुलिस कर्मी घायल है, जबकि एक अन्य पुलिस कर्मी का पता नहीं चल सका है, ग्रामीणों और पुलिस में आमने सामने की फायरिंग हो रही है।फतेहाबाद के निबोहरा गांव शाहवेद में वारंटी विनोद निषाद को पकडने के लिए सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पुलिस फोर्स के साथ रात 11 30 बजे पहुंचे। विनोद के घर पर पहुंचते ही उनसे ताबडतोड पफायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया, लेकिन तब तक सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार और एक पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, एक अन्य पुलिस कर्मी का पता नहीं चल सका है। काफी संख्या में पुलिस फोर्स निबोहरा पहुंच गया है। पुलिस और ग्रामीणों के बीच आमने सामने की फायरिंग हो रही है।
अंधेरे का फायदा उठाकर भागे हमलावर
पुलिस पर हमले के बाद अचानक गांव में बिजली चली गई। अंधेरा जहां पुलिस के लिए मुश्किल बना था, वहीं ग्रामीण अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। रात के अंधेरे में पुलिस ड्रैगन लाइट के सहारे घरों में दबिश देती रही।
शातिर है वारंटी, मथुरा पुलिस ने भी दी थी दबिश
शाहवेद गांव का रहने वाला वारंटी विनोद निषाद शातिर बदमाश है। पुलिस को कई बार चकमा दे चुका है। इसलिए इस बार थाने की जीप से दरोगा आधा दर्जन पुलिस वालों के साथ पहुंचे थे। मगर इस बार भी वह पुलिस पर भारी पड़ा। दो माह पूर्व मथुरा पुलिस ने भी विनोद की तलाश में दबिश दी थी।
सिपाही को घर में खींचकर किया मरणासन्न, छत से दागी गोलियां
रविवार रात लगभग साढ़े 11 बजे जिस वक्त पुलिस ने विनोद के घर पर दबिश दी, उसका परिवार घर की छत पर सोया हुआ था। पुलिस की भनक लगते ही घर की महिलाएं निकल आई और पुलिस वालों के साथ मारपीट और पथराव शुरू कर दिया। बताया गया है कि इसी बीच महिलाएं सिपाही बलवीर को खींचकर घर में ले गई। वहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई और बेहोशी की हालत में घर से बाहर निकाला। इसी बीच विनोद और उसके साथियों से छत से फाय¨रग शुरू कर दी। दरोगा और सिपाही के गोली लगने के बाद सभी छत से कूदकर शोर मचाते हुए भाग निकले। घायल सिपाही बलवीर की हालात गंभीर है।
एक ही साल में दूसरी घटना
एक साल पहले बमरौली अहीर में दबिश के दौरान सिपाही प्रदीप यादव की हत्या कर दी गई थी। इस मामले का आरोपी लाखन यादव अभी फतेहगढ़ जेल में है। अन्य आरोपी जमानत पर छूट गए। इससे पहले मथुरा के हाथिया में भी दबिश के दौरान सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Leave a comment