
ताजगंज क्षेत्र के धाधुपुरा रोड स्थित शुभम ज्वेलर्स का शटर तोड़कर चोर चांदी-सोने के जेवरात और 12 हजार कैश ले गए। चोरों ने शटर तोड़कर शो रूम में प्रवेश किया और एक एक सामान उठाकर बैग में रखा। इस दौरान शो रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हो गए। शो रूम मालिक ने फुटेज पुलिस को सौंप दी है।
चोर रात दो बजे शो रूम में घुसे। इसके बाद वहां से लगभग 1.5 किलो चांदी के जेवरात बैग में रखे। सोने की लौंग और बाली चोरी की। गल्ले से 12 हजार कैश निकाला। तिजोरी को तोड़ने का प्रयास भी किया लेकिन इसमें कामयाब नहीं हुए। शो रूम मालिक शुभम वर्मा को घटना का पता मंगलवार सुबह चला। उन्होंने ताजगंज पुलिस को सूचना दी और बताया कि शो रूम में कैमरे लगे हैं।
पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज देखने के बाद इसे अपने पास रख लिया। इससे चोरों के चेहरे के फोटो बनवाए गए हैं। इनकी मदद से चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
Leave a comment