आगरालीक्स.. आगरा में हेल्थ डिपार्टमेंट बेखर है और झोलाछाप हास्पिटल खोलकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। लाइफकेयर हास्पिटल पर छापा, हास्पिटल सील, आठ मरीज भर्ती मिले।
आगरा में हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने लाइफकेयर हास्पिटल एंड ट्रोमा सेंटर, शहीद नगर में छापा मारा। हास्पिटल में आठ मरीज भर्ती मिले। झोलाछाप राशिद हास्पिटल चला रहा था, हॉस्पिटल का लाइसेंस भी नहीं थी। नोडल अधिकारी डॉ नंदन सिंह के निर्देशन में टीम ने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। लाइफकेयर हास्पिटल एंड ट्रोमा सेंटर को सील कर दिया है।
दो अस्पताल में मरीज भर्ती करने पर रोक
हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने जांच के बाद एसएस हॉस्पिटल और पुष्पानुज हॉस्पिटल शहीद नगर में मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी है।