Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Jila Panchayat Election 2021 Agra : BJP win on 19 & BSP on 18, SP on 5 seat #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Jila Panchayat Election 2021 Agra : BJP win on 19 & BSP on 18, SP on 5 seat #agranews

135

आगरालीक्स..(.Agra 4th May 2021) आगरा में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा को बसपा के बीच कांटे की टक्कर, सपा बहुत पीछे, एक सीट पर आप का कब्जा, पढे कौन जीता।

आगरा में जिला पंचायत सदस्य की 51 सीटों के लिए रविवार को मतगणना शुरू हुई, मंगलवार को मतगणना पूरी हो गई। मगर, सभी सीटों पर अधिकारिक घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र नहीं दिए गए हैं। नतीजों के आधार पर बसपा ने भाजपा को कडी टक्कर दी है। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा के 19 सदस्य और बसपा के 18 सदस्यों ने जीत दर्ज की है। सपा के पांच सदस्य ही चुनाव जीत सके हैं, आप के एक सदस्य ने जीत दर्ज की है और एक सदस्य रालोद का है। सात निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

निर्दलीय प्रत्याशियों के वोट से ​बनेगा अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में चुने गए सदस्य मतदान करते हैं। जिता पंचायत अध्यक्ष के लिए 26 जिला पंचायत सदस्य का का बहुमत चाहिए। भाजपा निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन से अध्यक्ष पद पर काबिज हो सकती है। ज​बकि बसपा निर्दलीय सहित अन्य पार्टी के सदस्यों से अध्यक्ष पद कब्जा सकती है।

भाजपा में भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी
जिला पंचायत सदस्य के पद पर भाजपा में भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष महिला मोर्चा बबिता चौहान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया की पत्नी पूजा भदौरिया, पूर्व सांसद बाबूलाल चौधरी की पुत्रवधु सीमा चौधरी, पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह की पुत्रवधु सीमा चुनाव जीत गई हैं। ये अब अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करेंगी। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी सपा की कुशल यादव चुनाव हार गई हैं।

आगरा में जिला पंचायत सदस्य के पद 51
भाजपा – 19
बसपा – 18
निर्दलीय-07
सपा – 05
आप – 01
रालोद – 01
कांग्रेस – एक भी नहीं

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!