आगरालीक्स.(Agra News 4th May) .आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव,सोच भी पॉजिटिव कहा, बोले हार नहीं मानुंगा, सही होकर दोबारा मरीजों का करुंगा इलाज।
पिछले साल कोरोना के केस बढने पर एसएन की व्यवस्थाएं ठप होने पर तत्कालीन प्राचार्य डॉ जीके अनेजा को हटाकर कानपुर मेडिकल कॉलेज के बैरियाट्रिक सर्जन डॉ संजय काला को आगरा का प्राचार्य बनाया गया था। प्राचार्य डॉ संजय काला ने कोविड हॉस्पिटल का मैनेजमेंट संभाला और पिछले साल अगस्त में कोरोना पॉजिटिव हो गए। उनकी पत्नी और दोनों बेटी भी संक्रमित हो गईं। कोरोना से ठीक होने के बाद प्राचार्य डॉ संजय काला ने कोरोना के इलाज का मैनेजमेंट संभाला।
दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव, बोले हार नहीं मानुंगा
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय काला दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुई हैं, पिछली बार वे अगस्त में कोरोना पॉजिटिव हुई थी। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद प्राचार्य डॉ संजय काला का कहना है कि हार नहीं मानुंगा, कोरोना के खिलापफ जंग जारी रखुंगा और मरीजों की जान बचाने के लिए काम करुंगा, ठीक होने के बाद दोबारा काम पर लौट जाउंगा।
वैक्सीन लगवा चुके हैं प्राचार्य, इसलिए सुरक्षित
एसएन के प्राचार्य डॉ संजय काला वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। इसलिए वे सुरक्षित हैं और ज्यादा समस्या नहीं है, वे अपने घर पर रहकर ही इलाज करा रहे हैं। उनके साथ ही एसएन के कई डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर और कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं लेकिन वैक्सीन लगवा चुके हैं, इसलिए कोई समस्या नहीं है।