आगरालीक्स..(.Agra news 30th April). आगरा में दो मई को पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए कोरोना की जांच रिपोर्ट की जरूरत नहीं है। डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश किए जारी।
आगरा में जिला पंचायत चुनाव में दो मई को मतगणना होनी है। मतगणना स्थल पर एजेंट और प्रत्याशियों को जाने के लिए कोरोना की जांच अनिवार्य की गई थी, इससे केंद्रों पर कोरोना की जांच के लिए लंबी लाइन लग रही थी।
कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव की जरूरत नहीं
डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए हैं, इसके तहत दो मई को मतगणना के दौरान एजेंट को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाने की अनिवार्यता नहीं है। मतगणना स्थल पर थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान चेक किया जाएगा, तापमान अधिक होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।