आगरालीक्स… वरिष्ठ टीवी एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया, कोरोना के लक्षण होने पर उनका इलाज चल रहा था, 29 अप्रैल को अपने लास्ट टवीट में एंकर रोहित सरदाना.
कोरोना से संक्रमित आज तक के वरिष्ठ न्यूज एंकर रोहित सरदाना को गुरुवार रात को नोएडा के मेट्रो हास्पिटल में भर्ती कराया गया, शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक पडा, इसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने 24 अप्रैल को टवीट किया था कि उनकी आरटीपीसीआर की रिपोर्ट निगेटिव है लेकिन कोरोना के लक्षण होने पर सीटी स्कैन कराया, इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। पहले से तबीयत बेहतर है, आप सभी अपना ध्यान रखे।
कोरोना संक्रमित मरीजों के बेड, रेमडेसिविर और आक्सीजन के लिए मदद करने के लिए किया टवीट
न्यूज एंकर रोहित सरदाना कोरोना संक्रमित होने के बाद भी लगातार लोगों की मदद करने के लिए टवीट कर रहे थे, किसी को बेड, किसी के लिए रेमडेसिविर, प्लाज्मा और वेंटीलेटर उपलब्ध कराने के लिए लोगों से मदद करने के लिए कह रहे थे। उन्होंने 29 अप्रैल को अंतिम टवीट किया, इसमें उन्होंने एक मरीज के लिए रेमडेसिवीर इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए टवीट किया था।
दंगल से मिली बडी पहचान
रोहित सरदाना के आज तक पर आने वाले शो दंगल को बहुत पसंद किया गया। मूल रूप से कुरुद्वेत्र हरियाणा के रहने वाले रोहित सरदाना आल इंडिया रेडियो में उदृधोषक रहे, इसके बाद ईटीवी, सहारा, जी न्यूज के बाद आज तक में काम किया, वे आज तक के तेजतर्रार न्यूज एंकर थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।