आगरालीक्स…चित्र नही बल्कि चरित्र का निर्माण करें. दर्पण के सामने चेहरा देखना भूल जाओ तो कोई बात नहीं, लेकिन परमात्मा के पास जाना मत भूलना .मुनिश्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ने दिए मंगल प्रवचन
श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर 864 अर्घ्य चढ़ाए
कमला नगर स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक महावीर पार्क में परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में नंदीश्वर दीप महामंडल विधान के तीसरे दिन सोमवार को जैन श्रद्घालुओं ने पूजा-अर्चना कर 864 अर्घ्य चढ़ाए गए. पीले वस्त्र में जैन श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ व भगवान महावीर स्वामी का जिन अभिषेक एव शांतिधारा की गई. इसी क्रम में नित्य नियम की पूजन के साथ पंच मेरू,नंदीश्वर दीप पूजन की गई. इस नंदीश्वर दीप विधान में विधि पूर्वक मंत्रों के साथ 864 अर्घ्य भगवान को समर्पित किए गए. सौधर्म इंद्र बने पीके जैन ने अकृत्रिम रूप से बनाए गए मंडल पर अर्ध्य चढ़ाए. विधान राकेश जैन शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुआ. मुनिराज का पादप्राक्षलन विनोद कासलीवाल एवं रेनू कासलीवाल के परिवार द्वारा किया गया.

परमात्मा के पास जाना न भूलना
विधान के पश्चात मंगल प्रवचन करते हुए जैन मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज ने कहा कि देवता,राजा और गुरु के पास कभी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को चाहिए कि वह अपना चित्र नहीं बल्कि चरित्र का निर्माण करें। दर्पण के सामने चेहरा देखना भूल जाओ, तो कोई बात नहीं, लेकिन परमात्मा के पास जाना मत भूलना। दर्पण में चेहरा न देखने से तुम्हारा चित्र बिगड़ेगा, या फिर लोग हंस सकते हैं, तो कोई बात नहीं, मगर परमात्मा के दर्शन न करने से तुम्हारा तो चरित्र ही बिगड़ जाएगा। मंच का संचालन मनोज बाकलीवाल द्वारा किया गया| इस विधान में आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन,पारसबाबू जैन,सुरेश पांडया,वीरेंद्र कुमार जैन,राकेश बजाज,अमित जैन जीवन जैन अहिंसा,अनिल रईस, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, अभिषेक जैन हरीश जैन,नरेश जैन,मीना जैन, मधु जैन,वंदना जैन,अलका जैन, माधुरी जैन अहिंसा,प्रियंका जैन,सुवीणा रईस,समस्त सकल दिगंबर जैन समाज ग्रेटर कमला नगर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे.