Monday , 9 November 2026
Home आगरा Woman accused her husband for second marriage before divorce…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Woman accused her husband for second marriage before divorce…#agranews

246

आगरालीक्स…(29 November 2021 Agra News) आगरा में एक महिला 11 साल से कर रही न्याय का इंतजार. शादी के तीन साल बाद ही घर से निकाला गया. पति ने तलाक दिए बिना दूसरी शादी की. महिला सेना आई पीड़िता के सपोर्ट में..प्रेस कांफ्रेंस

प्रेस कांफ्रेंस में लगाए कई आरोप
11 वर्ष से पीड़िता न्याय के इंतजार में है और दूसरी ओर आरोपी पति दूसरी पत्नी के साथ मौज कर रहा है। साक्ष्यों को दरकिनारा कर पत्नी की शिकायत पर पुलिस एफआर पर एफआर लगा रही है। पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी पत्नी से दो बच्चे भी हो गए। सास ससुर भी पति का ही साथ दे रहे हैं। सम्बंधित थाने में सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने उच्चाधिकारियों के पास गुहार लगाई। उसे भी दरकिनारा कर दिया गया। थाने में जांच नहीं बल्कि सबूतों को नजरअंदाज कर दो बार मामले में एफआर लगा दी गई। अब पीड़िता ने कोर्ट व सामाजिक संगठन महिला शांति सेना की शरण ली है। 29 अक्टूबर 2021 को 494 का मुकद्मा दर्ज कराया गया है। पीड़िता की मदद को अब महिला शांति सेना भी आगे आई है।

शादी के बाद से ही मारपीट की
यूथ हॉस्टल में महिला शांति सेना के बैनर तले आयोजित प्रेस वार्ता में पीड़िता (लायर्स कालोनी निवासी) शुचिता बंसल ने बताया कि उसकी शादी 2008 में हाल निवासी 501 रंगजी हाईट्स, गैलाना रोड ,विजय अग्रवाल पुत्र सुरेश अग्रवाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुरालीजनों ने दहेज के लिए अपने रंग दिखाना शुरु कर दिया। शुचिता को तीन दिन तक कमरे में बंद रखा और मारपीट की। तीन मार्च 2011 को पड़ोसियों की मदद से शुचिता लहुलुहान हालत में थाने पहुंची। शरीर पर सिगरेट दागे के निशान थे। सभी प्रमुख समाचार पत्रों की सुर्खियां बनी थी यह खबर। थाने में 498 ए का मुकद्मा दर्ज भी हुआ तो ससुरालीजन फरार हो गए। चार्जशीट लगी, लेकिन ससुरालीजनों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर (थाने की फर्जी मोहर बनवाकर) हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। आरटीआई से प्राप्त हुए दस्तावेजों के बाद यह जानकारी हुई कि दस्तावेज फर्जी हैं। इस पर शुचिता ने 15 अक्टूबर 2019 को कोर्ट के माध्यम से न्यू आगरा थाने में एफआईआर (संख्या 757/2019) कराई। लेकिन जांच अधिकारी उपनिरिक्षक विपिन चौधरी ने 27 नवम्बर 2019 को मामले में एफआर लगा दी। पीड़िता ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तो पुनः विवेचना के आदेश हुए। लेकिन जांच के दौरान जांच अधिकारी अनुज फोगाट का ट्रांसफर हो गया। रमित आर्य को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। जांच में वादिया को लायर्स कालोनी के बजाय कमला नगर निवासी दिखाकर फिर एफआर लगा दी गई। जांच के साक्ष्य भी थाने में जमा नहीं किए गए। उच्चाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया तो एफआर की जांच गलत पाए जाने पर रमित आर्य को लाइन हाजिर कर दिया गया। लेकिन पीड़िता को न्याय नहीं मिला।

पति ने की दूसरी शादी
इस दौरान पता चला कि पति विजय ने खुद से 10 वर्ष छोटी लड़की से दूसरी शादी कर ली है और उसके दो बच्चे भी हैं। इस पर शुचिता ने 494 का प्रार्थना पत्र एसएसपी कार्यालय में दिया। एसएसपी ने सम्बंधित थाने को (एसएचओ भूपेन्द्र बालियान को) एफआईआर के आदेश भी दिए लेकिन एक महीना पर थाने के चक्कर लगाने पर भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो शुचिता ने कोर्ट की शरण ली। 29 अक्टूबर 2021 को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया, 8 नवम्बर को कोर्ट ने शुचिता के दस्तावेजों को सही मानते हुए मामला दर्ज कर 17 नवम्बर 2021 को बयान दर्ज हुए। महिला शांति सेना की अध्यक्ष वत्सला प्रभाकर ने कहा कि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो वह पति के घर व थाने में घरना प्रदर्शन करेंगी। प्रेस वार्ता में महिला शांति सेना की वत्सला प्रभाकर, शीला बहल ,रीता कपूर, नम्रता मिश्रा, शुचिता की बड़ी बहन डॉ. शालिनी, भाई अमरनाथ शर्मा आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Diwali 2026: Know the auspicious time of Laxmi-Ganesh Pujan

आगरालीक्स...दिवाली पर लक्ष्मी—गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त जानें. घर और आफिसों के...

आगरा

Obituaries of Agra on 8th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

error: Content is protected !!