आगरालीक्स…पांच महीने पहले हुए जोंस मिले में धमाके के आरोपी को मिली हाईकोर्ट से जमानत. करोडों का कब्जा है जोंस मिल पर
आगरा की चर्चित जोंस मिल में आज से पांच माह पहने जुलाई 19 को बम धमाका हुआ था. इस मामले में एसआई सुनील कुमार ने थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज कराया था. जांच के बाद पुलिस ने 22 जुलाईको रज्जो जैन उर्फ राजेंद्र समेत नौ लोगों को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया. इस मामले में सोढी ट्रांसपोर्ट कंपनी के हरविंदर सिंह ने भी थाना छत्ता में रज्जो जैन व अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. हरविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि जीवनी मंडी स्थित गोदान 50 वर्ष से उसके परिवार पर है लेकिन रज्जो जैन उसे खाली कराना चाहता है और इसी मंशा के तहत उसने विस्फोट कराया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया. इधर सत्र न्यायालय में जमानत खारिज होने पर आरोपी रज्जो जैन ने हाईकोर्ट ने जमानत के लिए अर्जी दी थी. हाईकोर्ट ने दोनों ही मामलों में जमानत मंजूर करते हुए रज्जो जैन की रिहाई के आदेश दिए हैं.