आगरालीक्स… जुमा अलविदा की नमाज कल। सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम। विशेष साफ-सफाई कराने के निर्देश..
मुस्लिम बस्तियों में अलविदा की नमाज को तैयारियां
रमजान के पवित्र माह के दौरान जुमा अलविदा की नमाज कल अदा की जाएगी। इसके लिए मस्जिदों में तैयारियां की गई हैं। साफ-सफाई के साथ अन्य इंतजाम किये गए हैं। मुस्लिम बस्तियों में अलविदा की नमाज को लेकर खासी रौनक है।
कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे, व्यवस्थाएं की गईं दुरुस्त
पुलिस प्रशासन द्वारा भी जुमा अलविदा की नमाज के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। नगर निगम को अलविदा की नमाज के लिए साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं।