नईदिल्लीलीक्स.. मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति, अडाणी 17वें स्थान पर। बायजू रवीन्द्रन की नेटवर्थ शून्य।
अंबानी की संपत्ति 116 अरब डॉलर
फोर्ब्स के मुताबिक सबसे अमीर भारतीय और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में 9वें स्थान पर आ गए हैं। दूसरे सबसे अमीर भारतीय गौतम अडाणी वैश्विक सूची में 17वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, अंबानी की संपत्ति 2023 के 83.4 अरब डॉलर से बढ़कर 116 अरब डॉलर पहुंच गई है।
गौतम अडाणी की दौलत 84 अरब डॉलर
गौतम अडाणी की संपत्ति 84 अरब डॉलर है। 2024 की अमीरों की वैश्विक सूची में 2,781 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें पिछले साल से 141 लोग ज्यादा हैं।
बायजू की संपत्ति पिछले साल तक थी 17.545 करोड़
फोर्ब्स के अनुसार वित्तीय संकट से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजूस के फाउंडर बायजू रवीन्द्रन की नेटवर्थ शून्य हो गई है, जबकि पिछले साल उनकी नेटवर्थ 17.545 करोड़ थी और 2022 में तो सबसे ज्यादा थी।