आगरालीक्स ..आगरा के एक हार्ट स्पेशलिस्ट से 40 लाख की चौथ मांगी गई है, पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के एक हार्ट स्पेशलिस्ट के मोबाइल पर वाटस एप मैसेज आया, इसमें उनसे 40 लाख रुपये की चौथ मांगी है, मैसेज आने पर हार्ट स्पेशलिस्ट ने थाना हरीपर्वत में शिकायत की है। हार्ट स्पेशलिस्ट का क्लीनिक हरीपर्वत क्षेत्र में है, पुलिस जांच में जुट गई है।
वाटस एप पर आया 40 लाख की चौथ मांगने का मैसेज
आगरा के हार्ट स्पेशलिस्ट दयालबाग में रहते हैं, उनका हरीपर्वत क्षेत्र में क्लीनिक है, कई हॉस्पिटल में विजिट करते हैं। उनके मोबाइल पर 40 लाख की चौथ का मैसेज आने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है, मैसेज किसके द्वारा भेजा गया, इसकी जांच की जा रही है।
40 लाख ना देने पर गोली मारने की दी धमकी
हार्ट स्पेशलिस्ट के मोबाइल पर वाटस एप मैसेज भेजने वाले ने 40 लाख रुपये ना देने पर गोली मारने की धमकी दी है, इसके बाद भी डॉक्टर दहशत में है, पुलिस जांच में जुटी है।