स्पोटर्सलीक्स…टीम इंडिया के जीतते—जीतते कानपुर टेस्ट मैच को न्यूजीलैंड ने करा लिया ड्रॉ. सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के कॉम्बीनेशन वाले इस खिलाड़ी ने भारत को किया जीत से दूर…
न्यूजीलैंड ने दिखाया शानदार खेल
न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैच की श्रृंखला का पहला मैच ड्रॉ हो गया है. कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा गए इस मैच में न्यूजीलैंड के नौ विकेट आउट हो गए थे लेकिन उनकी आखिरी जोड़ी 52 गेंदें खेल गई, जिसके कारण भारत पहले मैच को जीतने से चूक गया. पांचवें और आखिरी दिन न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 280 रन की जरूरत थी और उसके नौ विकेट बाकी थे. लंच तक न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया और पहले सेशन में भारत को विकेट से दूर रखा. लेकिन इसके बाद दूसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और चार विकेट इस सेशन में निकाले. चाय के बाद अंतिम सेशन में भारत को जीतने के लिए छह विकेट की जरूरत थी. भारत ने इस सेशन की शुरुआत भी जोरदार की और जल्द ही न्यूजीलैंड के दो विकेट जिसमें कप्तान केन विलियमसन भी थे, उनको आउट कर लिया. बाद में भारत ने धीरे—धीरे तीन और खिलाड़ियों को आउट कर दिया. लेकिन न्यूजीलैंड की आखिरी जोड़ी खेल में बची 52 गेदें खेल गई जिसके बाद मैच को ड्रॉ कर लिया गया. अंतिम समय न्यूजीलैंड का स्कोर 9 विकेट खोकर 165 रन था.
रचिन बने भारत की जीत में बाधा
भारत की जीत में बाधा भी कोई भारतीय ही बन गया. दरअसल न्यूजीलैंड की ओर से खेल रहे रचिन रविंद्र भारतीय हैं और न्यूजीलैंड से क्रिकेट खेलते हैं. इनके नाम के पीछे की वजह भी बहुत खास है और ये भारतीय क्रिकेट टीम के दो बड़े दिग्गजों से मिलकर बना है. रचिन में राहुल द्रविड़ का र और सचिन नाम से चिन लिया गया है. इस खिलाड़ी ने 91 गेंदें खेलकर नाबाद 18 रन बनाए और भारत को जीत से दूर कर दिया. मेन आफ द मैन श्रेयस अययर को दिया गया.