आगरालीक्स…आगरा में जहर खाकर प्रेमी—प्रेमिका चलती ट्रेन से कूदे. एक दूसरे को दुपट्टे से लिया था बांध. यहां के रहने वाले हैं दोनों…
थाना सैंया का मामला
मोहब्बत चीज ही ऐसी है, अगर किसी से हो जाए तो उसके अलावा कुछ अच्छा नहीं लगता. साथ न मिलने पर प्रेमी जान तक देने से भी नहीं चूकते. कुछ ऐसा ही हुआ आगरा में सोमवार को. आगरा के थाना सैंया क्षेत्र स्थित जाजऊ रेलवे स्टेशन के आउटर पर प्रेमी—प्रेमिका गंभीर हालत में ट्रैक पर पड़े हुए थे .प्रेमी प्रेमिका जहर खाकर चलती ट्रेन से कूद गए थे. दोनों ने खुद को दुपट्टे से बांध लिया था. रेलवे ट्रैक आउटर पर दोनों को लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया है. यहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
दोनों की हुई पहचान
इधर पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है. युवक कागारौल का रहने वाला है जबकि युवती राजस्थान के बसई नबाब की रहने वाली है. जीआरपी और आरपीएफ को भी इसकी सूचना दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.