कासगंजलीक्स… स्कूल वैन और निजी बस में आमने सामने की भिड़त, एक की मौत, शिक्षिका सहित बच्चे घायल। ( Kasganj News : School Van collide with Bus, One dead)
कासगंज के सोरों के तुलकपुर स्थित हरिभान पब्लिक स्कूल की वैन शिक्षिक और बच्चों को लेकर आ रही थी, वैन जथैरा निवासी 20 साल का विमल चला रहा था। स्कूल जाते समय नगला डूमर के पास मोड़ पर अचानक से सामने से बस आ गई। स्कूल वैन और बस में आमने सामने की भिड़त के बीच चीख पुकार मच गई।
स्कूल वैन ड्राइवर की मौत
हादसा इतना भीषण था कि स्कूल वैन का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वैन में फंसे बच्चे और शिक्षकों को बाहर निकाला गया। हादसे में वैन के ड्राइवर विमल की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षका सहित बच्चे घायल हैं।