आगरालीक्स ….आगरा में सब्जियों के रेट उच्चतम स्तर पर पहुंचे, फूल गोभी 160 रुपये किलो, गुलाब से महंगा गेंदा हो गया है। ( Rate Meter : Cauliflower @ Rs 160 per Kg, broccoli @ 500 per Kg in Agra)
सब्जी मंडी में सब्जियों की आमद लगातार कम हो रही है, इसके चलते सब्जियों के रेट बढ़ने लगे हैं। फूल गोभी 160 रुपये किलो तो आलू 40 रुपये किलो बिक रहा है। टमाटर 80 से 100 रुपये किलो है तो धनिया 300 रुपये तक पहुंच गया है। कोई भी सब्जी 50 से 60 रुपये किलो से कम नहीं है।
ब्रोकली 500 रुपये किलो
सब्जियों के रेट लगातार बढ़ रहे हैं, ब्रोकली 500 रुपये किलो बिक रही है। खीरा के रेट 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। हरी मिर्च भी 100 रुपये किलो तक बिक रही है।
गुलाब से महंगा गेंदा
इसी तरह से फूलों के रेट भी बढ़ गए हैं, गुलाब के रेट गेंदा से कम हैं। गेंदा 200 से 250 रुपये किलो बिक रहा है तो गुलाब 150 रुपये किलो में मिल रहा है।