आगरालीक्स….KGF-2 ने पहले दिन ही इतिहास रचा. पूरे भारत में 134 करोड़ रुपये कमाए तो हिंदी फिल्में में अब तक की सबसे बंपर ओपनिंग. आगरा में भी मूवी को लेकर क्रेज
यश स्टारर केजीएफ 2 ने पहले दिन ही इतिहास रच दिया है. इस फिल्म में हिंदी फिल्मों में अब तक की सबसे बंपर ओपनिंग की है. पहले ही दिन हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 54 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है तो वहीं पूरे भारत में इस फिल्म ने 134 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. यह फिल्म करीब 100 करोड़ के बजट में बनी है. इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं. फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत नील ने किया है.

आगरा में भी क्रेज
फिल्म को लेकर आगरा में भी क्रेज देखा जा रहा है. शहर के मल्टीप्लैक्स और थियेटर में ये फिल्म दिखाई जा रही है. कई जगह तो बोर्ड हाउसफुल के भी लगे हैं. लोग टिकट की बुकिंग पहले से कर रहे हैं.