आगरालीक्स…आगरा में बुलडोजर को देख दुकानदारों में मची खलबली. नगर निगम ने भावना प्लाजा चौराहे से जल निगम कार्यालय तक हटाया अतिक्रमण
आगरा में एक बार फिर से बुलडोजर की दहशत देखी गई. ये बुलडोजर था नगर निगम का जो कि अतिक्रमण हटाने के लिए जब शुक्रवार को भावना प्लाजा चौराहे पर पहुंचा तो यहां मौजूद दुकानदारों में इसको देखकर खलबली मच गई. नगर निगम ने भावना प्लाजा चौराहा से जल निगम कार्यालय तक अतिक्रमण हटाया. सड़क किनारीे लगे बोडर्स और सीढ़ियों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया. अभियान के दौरान करीब एक दर्जन ठेलें, तीन खोखे भी हटाए गए. प्रवर्तन दल के अधिकारी एके सिंह ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अतिक्रमण कर घेर रखी हैं सड़कें
बता दें कि यहां पर अतिक्रमणकारियों ने सड़कों को घेर लिया था. शाम के समय तो यहां जाम के हालात बन जाते हैं. सड़क के दोनों ओर 5—5 फीट तक अतिक्रमण था. नगर निगम की टीम जब यहां पहुंची तो कई दुकानदारों ने खुद अपना सामान उठा लिया और अंदर ले गए.