आगरालीक्स… नयति मेडिसेंटर में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हो गई है, ग्रुप की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने आगरा में नई यूनिट और उसके रेट बहुत कम होने की जानकारी दी। इसके साथ ही ट्रांसप्लांट करा चुके एक मरीज ने अपने अनुभव भी साझा किया।
बुधवार को आगरा के नयति मेडिसेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में ग्रुप की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि सस्ती दर पर अधिक से अधिक लोगों को चिकित्सकीय सुविधाएं पहुंचाने के लिए नयति विस्तार कर रहा है। ऐसे में नयति मेडिसेंटर में किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट शुरू की गई है, इस यूनिट में दो सफल ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं।
मरीज ने कहा कि मेरा तीसरा जन्म हुआ है
अपने अनुभवा साझा करते हुए झारखंड के वैदेही चौबे ने कहा कि मधुमेह होने के कारण उनकी किडनी खराब हो गई, दिल्ली गए तो खर्चा 15 से 20 लाख बताया गया, एम्स में नौ महीने के बाद की डेट दी गई। इसके बाद से बनारस के किडनी ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट डॉ पीवी सिंह के संपर्क में आए, उन्होंने यहां 10 अक्टूबर को किडनी ट्रांसप्लांट की, अब वह ठीक हैं। उनकी पत्नी ने किडनी दी है, उन्होंने कहा कि ट्रांसप्लांट में चार से पांच लाख का खर्चा आया है। यह उनका तीसरा जन्म है।
चार लाख में ट्रांसप्लांट
एमसीएच डॉ पीके सिंह ने किडनी ट्रांसप्लांट के पहले केस से लेकर नयति से जुडने के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि नयति में चार लाख में ट्रांसप्लांट किया जाएगा, इस दौरान कोई कॉम्पलीकेशन होने पर खर्चा बढ सकता है।