आगरालीक्स…(14 January 2022 Agra News) आगरा में मकर संक्रांति पर यमुना घाट पर काटा पतंग का केक. यमुना जी की विशेष आरती भी की…
अचानक यमुना जल स्तर बढ़ जाने और covid प्रोटोकॉल के पालन करने की वजह से मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाला पतंग उत्सव स्थगित कर दिया गया था, लेकिन यमुना भक्तों ने आरती स्थल पर प्रतीकात्मक तरीके से पतंग रूपी केक काटी और कुछ पतंगे उड़ाई। रिवर कनेक्ट कैंपेन के पंडित जुगल किशोर ने विशेष आरती आयोजन से यमुनाजी से प्रार्थना की कि जल्दी से जल्दी महामारी से मुक्ति दिलाए.

पतंग शेप में मां यमुना को भेंट की गई केक का प्रसाद आर्किटेक्ट देविना अग्रवाल, तथा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यकर्ताओं ने लगाया। पंडित दिनेश शर्मा, गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय, मीरा, सुधीर गुप्ता, पद्मिनी अय्यर, ब्रज खंडेलवाल उपस्थित रहे. रिवर्स कनेक्ट कैंपेन के संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि आज शाम रिवर्स आफ द वल्र्ड फाउंडेशन, अमेरिकी प्रदूषण वैज्ञानिक दर सुबिजोए दुत्ता ने आगरा में चार स्थानों पर यमुना जल की टेस्टिंग की, ये रिपोर्ट जल्दी प्रकाशित की जाएगी.