नईदिल्लीलीक्स… कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी। कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के नये सब वैरिएंट की भारत में एंट्री। महाराष्ट्र व केरल में एडवाइजरी जारी।
मुंबई में तीन दिन में 150 से ज्यादा मामले

देश में सर्दियों की दस्तक शुरू होते ही कोरोना के मामलों ने फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र और केरल ने इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है। मुंबई में ही पिछले तीन दिनों में कोविड-19 के 150 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। औसतन दस लोग पिछले पांच दिन से अस्पताल आ रहे हैं।
महाराष्ट्र में कोविड का नए एक्स बीबी सब वैरिएंट मिला
महाराष्ट्र में कोविड के नए एक्स बीबी सब वैरिएंट का भी मरीज मिला है। विशेषज्ञों का कहना है कि दीपावली के त्योहार पर पहले और बाद में लोगों की बढ़ती भीड़ के कारण कोरोना के मामलों में तेजी आ सकती है।
मुंबई में एन्फ्लूएंजा का भी प्रकोप
मुंबई के विशेषज्ञों का कहना है कि यहां एन्फ्लूएंजा का भी प्रकोप चल रहा है, जिससे सर्दी-जुकाम हो सकता है, इस वजह से ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है लेकिन कोविड-19 से सावधानी बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों के मुकाबिक कोरोना के नए सब वैरिएंट के लक्षण भी बदन दर्द के सात सर्दी जुकाम हो सकते हैं।