आगरालीक्स….आगरा के ताजमहल के 500 मीटर परिधि के होटल, एंपोरियम और दुकान सहित 930 प्रतिष्ठान बंद करने पर आज निर्णय लिया जाएगा, एडीए विधिक राय ले रहा है।

कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एडीए ने ताजमहल की परिधि में 500 मीटर में होटल, एंपोरियम और दुकान सहित 930 प्रतिष्ठानों को बंद करने के लिए 17 अक्टूबर तक के लिए नोटिस दिया था, कारोबारियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना दर्द सुनाया। उनके निर्देश पर डीएम नवनीत सिंह चहल द्वारा एडीए और कारोबारियों की बैठक कराई गई।
एडीए ले रहा विधिक राय
इस मामले में डीएम नवनीत सिंह चहल ने एडीए को विधिक राय लेने के निर्देश दिए थे, मंगलवार को एडीए विधिक राय नहीं ले सका। ऐसे में आज 19 अक्टूबर को एडीए विधिक राय लेगा, इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।