आगरालीक्स…(19 December 2021 Agra News) आगरा में प्रशासन ने जारी किया कोरोना का लेटेस्ट अपडेट. इतने लोगों की हुई बीते 24 घंटे में जांच
आगरा में कोरोना को लेकर राहत बनी हुई है. हालांकि टेस्टिंग काफी तेज की जा रही है. प्रशासन ने रविवार को इसका अपडेट जारी किया जिसके अनुसार बीते 24 घंटे में 6749 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें से कोई भी कोरोना मरीज आगरा में नहीं मिला है. आगरा में फिलहाल एक भी कोरोना मरीज नहीं हे. बतादें कि #Agra में अबतक 25771 #Covid19 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 25313 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये. हैं. आगरा में कोरोना से अब तक 458 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं बात पूरे देश की करें तो बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7081 मामले सामने आए हैं. इस दौरान 7469 लोग इस बीमारी से ठीक हुए. 364 लोगों की कोरोना से मौत भी बीते 24 घंटे में हुई हैं.