आगरालीक्स…. आगरा में अब मलेरिया और डेंगू का खतरा है, मच्छर न पनपने दें, मानसून की बारिश के साथ ही फैल सकती हैं बीमारी।

आगरा में मलेरिया रोधी महीना मनाया जा रहा है, इस महीने में बारिश से जलभराव के कारण मच्छर पनपते हैं। इससे मलेरिया और डेंगू हो सकता है। इसके लिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग जागरूक करेगा, पानी का भराव न होने दें और मलेरिया के लक्षण व बचाव बताए जाएंगे।
पूरे महीने चलेगा जागरूकता कार्यक्रम
जिला मलेरिया अधिकारी, नीरज कुमार ने बताया सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संपूर्ण जून माह में रैलियों, गोष्ठियों , बैठकों एवं पंपलेट पोस्टर इत्यादि द्वारा प्रचार प्रसार कर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।