आगरालीक्स…. आगरा के 29 केंद्रों सहित मंडल में 57 केंद्रों पर 15 जून को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा।

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी द्वारा बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 आयोजित की जा रही है। इसे लेकर गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। आगरा में 29, फिरोजाबाद में 10, मथुरा में 11 और मैनपुरी में सात केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आयेाजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर दो दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
26 हजार छात्र परीक्षा में होंगे शामिल
15 जून को होने जा रही बीएड प्रवेश परीक्षा में मंडल के 26898 परीक्षार्थी शामिल होंगे, बायोमीट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी और सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी।