आगरालीक्स ..आगरा में आपके बच्चे को चश्मा लग गया है तो उसे हटाया जा सकता है। नेत्र रोग विशेषज्ञ कौस्तुभ साने ने आगरालीक्स को बताया कि किस तरह चश्मा हटाया जा सकता है।
नेत्र रोग विशेषज्ञ कौस्तुभ साने ने बताया कि कम उम्र में बच्चों को चश्मा लग रहा है। इस चश्मे को हटाया जा सकता है।
लेसिक लेजर से हटा सकते हैं चश्मा
लेसिक लेजर विधि से 20 से 21 साल की उम्र के बाद चश्मे को हटाया जा सकता है। इसके बाद चश्मा लगाने की जरूरत नहीं होती है। जिन लोगों को कॉर्निया और रेटिना की बीमारी है, उस केस में लेसिक लेजर विधि से चश्मा नहीं हटाया जाता है।
कांटेक्ट लैंस का कर सकते हैं प्रयोग
चश्मा नहीं लगाना चाहते हैं तो कांटेक्ट लैंस का प्रयोग कर सकते हैं। इस लैंस को खुद लगाया और निकाला जा सकता है। इसके बाद चश्मा लगाने की जरूरत नहीं होती है। कांटेक्ट लैंस कई तरह के होते हैं, हार्ड, सॉफ्ट, टारिक लैंस का इस्तेमाल नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श के बाद कर सकते हैं। वहीं, पार्टी के लिए कलर्ड कांटेक्ट लैंस का इस्तेमाल किया जा सकता है। जबकि बैंडेज लेंस से पुतली के जख्म का इलाज किया जाता है।