आगरालीक्स.. आगरा में धूल भरे गुबार को देख खुदाई पर खेद और छिड़काव का मरहम अभियान चलाया जाएगा।
आगरा के नगर निगम में मेयर नवीन जैन ने आगरा को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 2 अप्रैल से स्पीड कलर लैब पर सांकेतिक उपवास रखा जाएगा। 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक साथी हाथ बढ़ाना अभियान चालया जाएगा। इसमें चौराहों पर रेड लाइट होने पर गाड़ी का इंजन बंद करने की अपील की जाएगी। 14 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक धूल की धुलाई का विशेष अभियान चलेगा। इसमें मुख्य मार्गो के किनारे और डिवाइडर ऊपर लगे पेड़ पौधों की धुलाई की जाएगी। खुदाई पर खेद और छिड़काव का मरहम अभियान भी चलाया जाएगा इसके तहत शहर के जिन क्षेत्रों में सीवर और पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई की गई है वहां मरम्मत कराई जाएगी।
पार्षद लेंगे शपथ
2 मई को नगर निगम के 100 पार्षदों को प्रदूषण से शहर को बचाने की शपथ दिलाई जाएगी।