आगरालीक्स…(29 January 2022 Agra News) आगरा में कोरोना की तीसरी लहर के बीते 9 दिन…ठीक होने वालों की संख्या दोगुने से अधिक..लेकिन इस लहर में तीन मौतें भी इन्हीं 9 दिन में हुईं..देखें पूरे आंकड़े
तीसरी लहर के राहत भरे आंकड़े
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर से धीरे—धीरे राहत मिल रही है. आंकड़े भी इस राहत की पुष्टि कर रहे हैं. बीते 9 दिन में कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव तेजी से कम होता हुआ आगरा में दिखाई दिया है. हालांकि अभी भी आगरा में सौ से अधिक रोजाना पॉजिटिव मिल रहे हैं लेकिन ठीक होने वालों की संख्या इससे कहीं अधिक है. आज से 9 दिन पहले आगरा में कोरोना के मरीज 3235 थे जो कि आज शनिवार तक केवल 1093 रह गए हैं.

आगरा में बीते 9 दिन में कोरोना के आंकड़े
नये पॉजिटिव मिले — 2276
ठीक हुए मरीज — 4614
मौत् — 3
एक्टिव केस — 2142 कम हुए
चिंता की बात—मौतें हो रहीं
आगरा में यूं तो कोरोना से राहत महसूस हो रही है लेकिन थोड़ी चिंता की बात ये है कि तीसरी लहर जब से आई है तब से आगरा में जो तीन मौतें हुई हैं वो बीते 9 दिन में ही हुई हैं. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कोरोना कम हो रहा है लेकिन खत्म् नहीं हुआ है. लोगों को सावधानी बरतनी अभी भी जरूरी है.
तीसरी लहर के पूरे आंकड़े
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में 28 जनवरी तक 9194 लोग कोरोना से संक्रमित हुए, इसमें से शहर में रह रहे 7936 और ग्रामीण क्षेत्र के 1258 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। कोरोना संक्रमितों में सबसे ज्यादा मरीज कमला नगर में मिले। कोरोना के सक्रिय केस भी सबसे ज्यादा कमला नगर में ही थे।
शहर में इन क्षेत्रों में कोरोना के सबसे ज्यादा केस
कमला नगर 825
दयालबाग 815
शाहगंज 810
विजय नगर 780
शास्त्रीपुरम 750
ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के सबसे ज्यादा केस
एत्मादपुर 135
बिचपुरी 124
रोहता 120
बरौली अहीर 110
रुनकता 105