आगरालीक्स…आगरा के एसएन में भर्ती आखिरी कोरोना मरीज 58 साल के मानसिंह हुए डिस्चार्ज..डॉक्टर्स और स्टाफ खुद नीचे तक आए छोड़ने..

सबसे बड़ी राहत मिली
लगभग एक साल बाद आगरा को कोरोना महामारी से सबसे बड़ी राहत मिली है. आगरा में अब कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है. एसएन में 12 फरवरी को भर्ती हुए बाह के 58 साल के मानसिंह आखिरी कोरोना पेशेंट थे, जिन्हें मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया. डॉक्टर्स और स्टाफ खुद उन्हें नीचे तक छोड़ने आए. मानसिंह को सांस लेने में दिक्कत थी. टेस्टिंग में वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. लेकिन अब उन्हें भी यहां से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अब आगरा के अस्पताल में कोई भी कोरोना पेशेंट नहीं है. अब आगरा में जितने भी कोरोना मरीज हैं वे होम आइसोलेशन में ही हैं.
वार्ड में डॉक्टस अभी देते रहेंगे ड्यूटी
एसएन में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में बने कोरोना वार्ड अब खाली हो गया है. लेकिन यहां 30 डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ अभी भी ड्यूटी देगा. अस्पताल प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि अभी कुछ दिनों तक सभी की ड्यूटी इस वार्ड में बरकरार रहेगी.