Sunday , 7 December 2025
Home agraleaks Lawyers jammed MG Road, people got upset#agranews
agraleaksबिगलीक्ससिटी लाइव

Lawyers jammed MG Road, people got upset#agranews

आगरालीक्स(26th August 2021 Agra News)… उत्पीड़न और फर्जी मुकदमे लगाए जाने के खिलाफ अधिवक्ताओं ने लगाया जाम। एमजी रोड पर फंसे वाहन। करीब आधा घंटे तक लोग रहे परेशान।

पुतला फूंका, नारेबाजी
अधिवक्ताओं ने गुरुवार दोपहर को दीवानी परिसर के सामने एमजी रोड पर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि अधिवक्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगा दिए गए हैं। उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस का पुतला फूंका। इसके बाद एमजी रोड पर नारेबाजी करने लगे। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बाद में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाया। खबर लिखे जाने तक दीवानी बार हॉल में पुलिस के आला अधिकारी वकीलों के प्रतिनिधमंडल से चर्चा कर रहे थे।

आधे घंटे तक फंसे वाहन, लोग परेशान
एमजी रोड पर जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। भीषण गर्मी में लोग परेशान होते रहे। वकील भले ही वहां से हट गए हों लेकिन वाहन काफी देर तक फंसे रहे। बाद में पुलिसकर्मियों ने धीरे—धीरे यातायात सामान्य करने की कोशिश की।

Related Articles

बिगलीक्स

23 killed in major fire break out in Restaurant cum Club in Arpora Goa

गोवालीक्स …गोवा में क्लब में लगी भीषण आग, 23 की मौत, पीएम...

बिगलीक्स

Agra News: IndiGo Flight from Agra Late up to 1.47 Hour#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं।...

बिगलीक्स

Agra News: 7th December 2025 weather forecast#Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें ( Agra News: 7th...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 7th December 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News: 7 दिसंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पांचवें दिन भी...

error: Content is protected !!