आगरालीक्स… बेसब्री से मिड नाइट बाजार का इंतजार कर रहे शहरवासियों को आज से एक छत के नीचे फैमिली शॉपिंग के साथ मस्ती का मौका मिलेगा। कोठी मीना बाजार में आज से एलडीएसएफ मिड नाइट का आगाज होगा, 12 अक्टूबर तक चलने वाले मिड नाइट बाजार में

7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक हर दिन शहरवासियों के लिए कुछ खास होगा। फन, फूड और मस्ती धमाल। बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले होंगे वहीं रसोई से लेकर घर को सजाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट। बच्चों के लिए कपड़े और महिलाओं के लिए सजने संवरना का हर सामान। करवा चौथ और दिपावली के लिए भी बेहतरीन खरीदारी का मौका होगा। खरीदारी करने के साथ आप यहां प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर विनर भी बन सकती हैं। मेले में एक ओर तरह-तरह के झूले हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल। तो कल के लिए आप हैं न तैयार।
आठ अक्टूबर को ये होंगे आकर्षक
-दोपहर 3-5 बजे रंगोली प्रतियोगिताः अग्रवाल महिला टेलेन्टेड ग्रुप की नूतन अग्रवाल द्वारा
-दोपहर 3-5 बजे मेहंदी प्रतियोगिताः भारत वकिसा परिषद सुरभि की अध्यक्ष अनुपम बंसल द्वारा
-शाम 7 बजे से नृत्य ज्योति कथक केन्द्र की ज्योति खंडेलवाल की टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति
Leave a comment