आगरालीक्स… आगरा में सरकारी शिक्षकों की फर्जी डिग्री पकडी गई हैं, आठ शिक्षकों के खिलाफ मुकदम दर्ज किया गया है, इसमें से एक शिक्षक नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। मामलो को दबाने और पफर्जी शिक्षकों की सूची में से नाम निकालने के लिए भी सौदेबाजी का खेल चला, लेकिन डीएम के निर्देश के बाद आठ शिक्षकों पर फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी लगवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
फरवरी 2016 में शासन ने 16 हजार परिषदीय विद्यालय में भर्ती निकाली थी। इसके लिए आनलाइन आवेदन के बाद मेरिट जारी कर अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इसमें से कुछ शिक्षकों की आगरा में ज्वाइन हुई। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के बाद इसमें आठ शिक्षक के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है । डीएम गोरव दयाल के निर्देश पर एबीएसए राकेश चाहर ने शाहगंज थाने में आठों शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

1.शमा अरोरा निवासी सीओडी कॉलोनी शाहगंज
2.हरेंद्र सिंह निवासी टीकरी अरहेरा किरावली,
3.पवन कुमार निवासी नगला उदा अजीजपुर धनौली,
4.हेमंत शर्मा निवासी संरौंधी खेरागढ,
5.अमित सिंह निवासी राटौटी भदारौली बाह,
6.प्रदीप परिहार निवासी लायर्स कॉलोनी
7.नरेंद्र कुमार निवासी तुलसी चबूतरा ताजगंज।
8 निशांत भदरोली बाह
Leave a comment