आगरालीक्स …आगरा में छह जुलाई से और सहूलियत मिलने जा रही है, आरटीओ कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू हो रही है। ताजमहल, आगरा किला सहित 14 स्मारक भी खोले जा सकते हैं, हालांकि ताजमहल और आगरा किला के कंटेनमेंट जोन में होने पर इन दोनों के खुलने पर संशय बना हुआ है।
कोरोना संक्रमण के चलते आरटीओ कार्यालय में कामकाज बंद कर दिया गया था, अब आरटीओ कार्यालय में काम शुरू हो गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा उन लोगों को समस्या हो रही है जिन्हें अपना लाइसेंस बनवाना है।
एक दिन में 150 बनवा सकेंगे लर्निंग लाइसेंस
अभी तक एक दिन में 450 लोग लर्निंग लाइसेंस बनवा पा रहे थे लेकिन छह जुलाई से लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है, इसमें एक दिन में 150 लोग ही अपना लर्निंग लाइसेंस बनवा सकेंगे। वहीं, कोरोन के चलते जिन लोगों ने आनलाइन आवेदन किया था, उसे निरस्त कर दिया गया। उन्हें दोबारा प्रक्रिया करनी पडेगी।