आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के 1 5 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 12 पहुंच गई हैै।
अनलॉक टू में कोरोना के केस तेजी से बढे हैं, 4 दिन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 55 पहुंच गई है।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के केस
42 साल के अजीत नगर खेरिया रोड निवासी मरीज, 81 साल के अजीत नगर निवासी मरीज, 45 साल के गोपालपुरा शमसाबाद निवासी मरीज, 70 साल के टीकरी निवासी मरीज, 39 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी मरीज, 72 साल के नोर्थ ईदगाह कॉलोनी निवासी मरीज, 72 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी मरीज, 38 साल के सदर तहसील निवासी मरीज, 30 साल के ताजगंज निवासी मरीज और 29 साल के आवास विकास सिकंदरा निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
13 मरीज डिस्चार्ज, 139 का चल रहा इजाज
शनिवार को कोरोना संक्रमित 13 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, 139 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1053 डिस्चार्ज हो चुके हैं।