आगरालीक्स… आगरा के डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के मोबाइल पर मैसेज किया कि मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं और गाडी लेकर निकल गया, पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी। एक घंटे बाद डॉक्टर अपने साथी के साथ होटल में मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
एसएन में बरेली निवासी जूनियर डॉक्टर ने शाकिर ने अपने साथी डॉ विक्रम को बुधवार दोपहर 12 बजे मोबाइल पर मैसेज किया कि मैं मरने जा रहा हूं। साथी डॉक्टर उसे देखने एसएन स्थित उसके रूम पर पहुंचे, वहां ताला लगा हुआ था, पूछताछ की तो बताया कि डॉक्टर कुछ देर पहले अपनी गाडी लेकर निकल गए हैं।
परिजनों ने पुलिस को किया फोन
जूनियर डॉक्टर शाकिर के साथी विक्रम ने उनके परिजनों को सुसाइड के मैसेज की जानकारी दी। डॉ शाकिर के परिजनों ने आगरा पुलिस को फोन किया, पुलिस ने एसएन प्रशासन को जानकारी दी। पुलिस ने डॉ शाकिर के कमरे पर पहुंची वहां ताला लगा हुआ था, इससे पुलिस के होश उड गए। शहर में डॉक्टर की गाडी की तलाश होने लगी। डॉ शाकिर और उसके साथी डॉ विक्रम का मोबाइल स्विच आॅफ था, इससे पुलिस अधिकारियों के होश उड गए।
मोबाइल आॅन करते हुए मिल गया डॉक्टर
रात आठ बजे डॉ शाकिर ने अपना मोबाइल आॅन किया, पुलिस को उसकी लॉकेशन फतेहाबाद रोड पर मिली, इसके बाद डॉ विक्रम का भी मोबाइल आॅन हो गया, उसकी भी लॉकेशन फतेहाबाद रोड पर थी। पुलिस ने डॉ विक्रम से बात की तो उसने बताया कि डॉ शाकिर मिल गया है वह फतेहाबाद रोड पर होटल में ठहरा हुआ है।